
बिलासपुर,,, प्रार्थी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 17 वर्ष 8 माह की है जो दिनांक 06.04.2025 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक 10.04.2025 को पतासाजी दौरान सूचना मिला कि अपहृत बालिका गोपी विष्वकर्मा के साथ नेहरू चौक कहीं बाहर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, उक्त सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल अपहृत बालिका को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर अपहृत बालिका को गोपी विष्वकर्मा के साथ नेहरू चौक बिलासपुर में बरामद कर पूछताछ किया गया जो बताई कि गोपी के साथ प्रेम संबंध है जो शादी करने की बात कहकर गोपी विष्वकर्मा इसे शादी करने की बात कहते हुये अपने बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया है, पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ी जाकर आरोपी गोपी उर्फ आर्यन विष्वकर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇👇
गोपी विष्वकर्मा उर्फ आर्यन पिता राजू विष्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी नाग नागिन तालाब के पास गीतांजली सिटी फेस 2, थना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
