
बिलासपुर,,, शोभायात्रा व रैली के दौरान व्यस्ततम मार्ग में अनावश्यक वाहनों को प्रवेश न करने नागरिकों से अपील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में दिनांक 12 अप्रैल 2025 को भगवान श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सरल, सुगम, सुव्यस्थित यातायात एवं आवागमन व्यवस्था के संचालन हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा इस दौरान पूरे शहर में सभी आवश्यक इंतजाम की गई है सर्वविदित हो कि बिलासपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, इस अवसर पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम किए जाने, स्थान स्थान पर भोग एवं प्रसाद वितरण तथा शोभायात्रा को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है, साथ ही वाहनों को प्रमुख चौक चौराहों से डायवर्सन किया जाएगा।* *आम नागरिकों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान प्रमुख डायवर्सन बिंदु निम्न अनुसार किये गए है:-*
1 गुरुनानक चौक
2 जगमल चौक
3 गांधी चौक
4 ज्वाली नाला
5 शनिचरी बाजार चौक
6 बाल्मीकि चौक
7 खपरगंज चौक
8 सिम्स चौक
9 रामसेतु चौक
10 राम मंदिर मोड़ उक्त सभी डायवर्सन पॉइंट में पर्याप्त मात्रा में आयरन स्टॉपर लगाया जाएगा एवं यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवान तैनात होंगे, जो यातायात दबाव को देखते हुए निकटवर्ती मार्गो से आगे के लिए वाहन डायवर्सन करेंगे।असुविधा से बचने के लिए सभी नागरिकों से विशेष अपील है कि यातायात पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें। इसी प्रकार शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो, इस हेतु यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी, क्रेन पार्टी एवं कर लिफ्टर के साथ-साथ यातायात पुलिस के राजपत्रित अधिकारी भ्रमण एवं लगातार पेट्रोलियम करेंगे। आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि, हनुमान मंदिर, भंडारा स्थल एवं पंडाल के आस पास आम मार्गों पर अपनी वाहन खड़ी ना करें, वाहन मुख्य मार्ग से दूर खुले स्थानों पर खड़ा करें तथा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन में आवश्यक सहयोग करें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
