
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर कैंसर पीड़िता महिला को समय पर एम्बुलेंस सुविधा न मिलने को गंभीर लापरवाही मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को आड़े हाथों लिया है! अदालत ने इस मामले में रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीआरएम से व्यक्तिगत रूप से जवाब तलब किया है!
मामला तब सामने आया जब रायपुर से बिलासपुर पहुंची एक कैंसर पीड़िता महिला की ट्रेन में ही मौत हो गई! प्लेटफॉर्म पर मौजूद सरकारी एम्बुलेंस ड्राइवर ने शव ले जाने से इनकार कर दिया, जिससे महिला के परिजन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर असहाय खड़े रहे! बाद में उन्होंने निजी वाहन का इंतजाम कर शव को बाहर ले जाया!
हाईकोर्ट ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और मानवीय संवेदनाओं के खिलाफ बताया है! अदालत ने पूछा कि जब रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग रोजाना सफर करते हैं! तब वहां आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था क्यों नहीं है? अदालत ने रेलवे अधिकारियों से पूछा है! कि स्टेशन पर एम्बुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं की गई! और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी! कोर्ट ने रेलवे को एक निश्चित समयसीमा में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है!अदालत ने उम्मीद जताई है! कि आने वाले समय में रेलवे प्रशासन जिम्मेदारी समझते हुए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
