
बिलासपुर,,, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है! आरोपी मोबाइल फोन, व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे…!पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टे से जुड़े चैट और स्क्रीनशॉट सहित एक KIA कार जब्त की है!
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध जुआ और क्रिकेट सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी…
कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि F.C.I चौक माल गोदाम क्षेत्र में दो युवक मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी निखिल शर्मा निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा तथा अविनाश पंजवानी निवासी देवरीखुर्द को पकड़ लिया…
जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन हिसाब-किताब और लेनदेन से जुड़े कई रिकॉर्ड मिले… पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नागपुर निवासी निखिल शर्मा और सतना निवासी सचदेवा नामक व्यक्तियों के संपर्क में रहकर “Balajionline777” और “JMDBET” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट सट्टा खेलते और खिलाते थे…!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त KIA कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! मामले में अन्य जुड़े लोगों और ऑनलाइन नेटवर्क की जांच जारी है!
गिरफ्तार आरोपीगण…
1… निखिल शर्मा
पिता – गिरधारी लाल शर्मा
उम्र – 45 वर्ष
निवासी – पुराना पावर हाउस, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2… अविनाश पंजवानी
पिता – नानक राम
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – देवरीखुर्द पावर हाउस, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका…
1… 03 नग मोबाइल फोन
2… ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित व्हाट्सएप चैट एवं स्क्रीनशॉट
3… 01 नग KIA कार
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
