
बिलासपुर,,,, रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलती B.M.W कार के सनरूफ में बैठकर डांस करना एक युवती को महंगा पड़ गया… सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए B.M.W कार को जब्त कर लिया है! मामले में वाहन चालक के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो 24 मई का है! जिसमें B.M.W कार क्रमांक CG 10 CA 3999 रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है।! वीडियो में एक युवती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती दिखाई दे रही है! यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया…
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना चकरभाठा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक की पहचान की… जांच में वाहन चालक का नाम प्रतीक लूथर पिता संजय लूथर उम्र 36 वर्ष निवासी शुभम विहार मंगला बिलासपुर पाया गया… पुलिस ने B.M.W वाहन को पकड़कर थाना चकरभाठा लाया… और चालक से पूछताछ की…
पूछताछ में चालक ने स्वीकार किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है! पुलिस ने वाहन को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है! पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हाईवे पर इस तरह का स्टंट न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है! बल्कि इससे अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है!
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है! कि सोशल मीडिया पर वायरल होने या दिखावे के लिए सड़क पर जान जोखिम में डालने वाले स्टंट न करें… ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
