
बिलासपुर,,, हिर्री पुलिस ने कोल माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिपो मालिक, वाहन मालिक और तीन चालकों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है! मामला उच्च गुणवत्ता वाले कोयले की हेराफेरी कर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता का कोयला सप्लाई करने से जुड़ा है! पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 316(3), 317(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है!
पुलिस के अनुसार प्रार्थी आशीष केशरी, जो कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का कार्य करता है! ने शिकायत दर्ज कराई थी… कि अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र की एसईसीएल खदान से जी-6 श्रेणी का उच्च गुणवत्ता वाला कोयला ट्रेलरों में लोड कर गोपाल स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड सिलतरा भेजा गया था… आरोप है! कि रास्ते में पेण्ड्रीडीह चौक के पास वाहन मालिक गंगा प्रसाद साहू और अन्य लोगों ने ट्रेलरों को नरेश अग्रवाल के कोल डिपो ले जाकर प्रत्येक वाहन से लगभग पांच-पांच टन उच्च गुणवत्ता का कोयला उतरवा लिया… इसके बाद ट्रेलरों में निम्न गुणवत्ता का 4700 जीसीव्ही कोयला भरकर सिलतरा प्लांट भेज दिया गया…
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह तथा सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टंडन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा ने टीम गठित कर जांच शुरू की… पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा, गवाहों के बयान और कोयले के सैंपल जब्त किए… जांच में आरोप सही पाए जाने पर डिपो मालिक नरेश अग्रवाल, वाहन मालिक गंगा प्रसाद साहू तथा चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी और इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
