
बिलासपुर,,, जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकण्डा पुलिस और चौकी मोपका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए हैं! कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई…
थाना सरकण्डा पुलिस ने आरोपी पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास निवासी सिविल लाइन को गिरफ्तार किया… पुलिस ने उसके कब्जे से 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन, 20 नग प्रतिबंधित कफ सिरप तथा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4767 जब्त की… जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 72 हजार 500 रुपये बताई गई है! आरोपी के खिलाफ थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 766/2026 के तहत धारा 21 एवं 22 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है!
वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी मोपका पुलिस ने बायपास रोड धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी सुभाष देवांगन निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा को गिरफ्तार किया… आरोपी के कब्जे से 13 नग प्रतिबंधित Onerex कफ सिरप बरामद किया गया… जिसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये आंकी गई है! आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 765/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 और 22 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है!
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है! लगातार हो रही कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
