
बिलासपुर,,,, रेंज साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी बड़ी साइबर ठगी का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के भंडारा निवासी मोहम्मद नेमतउल्लाह मंसूरी और उसके पिता अब्दुल कयूम अंसारी के रूप में हुई है! पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक खाते में साइबर ठगी की 54 लाख 40 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हुई थी…! मामले में साइबर अपराधियों ने एक वरिष्ठ नागरिक महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया… महिला को आतंकवादी संगठन से नाम जुड़ा होने और गिरफ्तारी की धमकी देकर मानसिक दबाव में रखा गया… इसके बाद तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” कर डर के माहौल में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये जमा करा लिए गए… पीड़िता की शिकायत पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई… तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण में आईसीआईसीआई बैंक खाते में 54.40 लाख रुपये मिलने के बाद पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई…
पूछताछ में आरोपी नेमतउल्लाह ने बताया कि वह 2 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था… जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नेपाल के काठमांडू जाकर बैंक खाते अन्य अपराधियों को सौंपता था… आरोपी का पिता भी इस नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल था… और मुख्य आरोपियों से लगातार संपर्क में था… फिलहाल पुलिस पूरे साइबर नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
