
बिलासपुर,,, पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी में SET पास छात्रों को अब PHD में सीधे इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश मिलेगा… इस फैसले को NSUI की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है!NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी के कुलपति और यूजीसी चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी…! कि SET उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जटिल प्रवेश प्रक्रिया से राहत दी जाए और उन्हें सीधे अवसर प्रदान किया जाए…


विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए SET पास छात्रों को इंटरव्यू के माध्यम से PHD प्रवेश देने की व्यवस्था लागू कर दी है! इससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका आसान होगा…

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यह छात्रों के अधिकारों और मेहनत की जीत है! उन्होंने कहा कि NSUI लगातार छात्रहित के मुद्दों को उठाती रही है! और आगे भी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं छात्रों के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा…

NSUI पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को नई दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
UncategorizedNovember 22, 2026शादी की बात पर प्रेमी से विवाद, युवक की मौत के मामले में 10 महीने बाद पुलिस का एक्शन, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 21 वर्षीय प्रेमिका गिरफ्तार, कोनी के होटल से शुरू हुआ विवाद पहुंचा थाने तक, आरोपी युवती न्यायिक रिमांड पर…
