Breaking
10 Oct 2026, Sat

25 हजार से 15 हजार पर आया पटवारी, फिर भी नहीं बच पाया! बेमेतरा में किसान ने ACB संग बिछाया ऐसा जाल कि रिश्वत लेते ही ओमकार सोनवानी रंगे हाथ धरा गया, अब राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…

बेमेतरा,,,  जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है! जमीन के बटांकन, खाता विभाजन और ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में किसान से रिश्वत मांगने वाले पटवारी ओमकार सोनवानी को ACB रायपुर की टीम ने 15 हजार रुपए लेते हुए धर दबोचा…
जानकारी के अनुसार ग्राम बोड़ निवासी किसान नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी… कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी जमीन संबंधी कार्य करने के बदले 25 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है! किसान ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी पटवारी को रंगे हाथ पकड़वाने का फैसला किया और इसकी सूचना ACB को दी…
शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने मामले का सत्यापन कराया… जांच में शिकायत सही पाई गई… सत्यापन के दौरान पटवारी और शिकायतकर्ता के बीच मोलभाव हुआ… जिसके बाद आरोपी 15 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया… इसके बाद ACB रायपुर की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई…
रविवार 25 मई को ACB की टीम ने जाल बिछाकर शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ आरोपी के पास भेजा… जैसे ही पटवारी ओमकार सोनवानी ने 15 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिए… टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।   कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए… जिसमें रासायनिक परीक्षण पॉजिटिव पाया गया…. ACB ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है! फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है! और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है! इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed