
बिलासपुर,,, न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन को चाहिए हम दर्द का टॉनिक सिंकारा, कोई निगम की जमीन पर कब्जा कर भवन तो कोई दुकान तान दे रहा… ताजा मामला व्यापार विहार का है! जहाँ निगम की जमीन पर तीन दुकानें और बाउंड्रीवाल तान दी गई… कमजोरी इतनी की सोमवार सुबह अवैध निर्माण के मामले निगम के सम्पदा अधिकारी ने पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर निर्माणकर्ता हेमा मलघानी और अज्ञात निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया… चस्पा किया गया… और सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रातोरात लेंटर की ढलाई हो गई…

कहते है! घुरवा के दिन पलटते है! व्यापार विहार त्रिवेणी परिसर के पीछे कभी शहरभर का कचरा डंप किया जाता था… गन्दगी और बदबू इतनी की यहाँ खड़ा होना तो दूर यहाँ से गुजरना तक दूभर था… जमीनों की कीमतें आसमान छूने लगी तो चालक रसूखदारों ने यहाँ बड़े बड़े भवन तानना शुरू कर दिया…

जहां कचरे का ढेर था… वहाँ इस कदर खेल और जमीनों की बंदरबाट हुई… कि जैसे निगम के अफसरो के हाथ अलादीन का चिराग हाथ लग गया हो… आरोप है! कि कही का खसरा यही दिखाकर मनमाने गड़बड़झाला कर दिया गया.. बीच गोलबाजार और वैशालीनगर के अवैध निर्माण, पुराना बस स्टैंड- अमर शहीद जवान चौक के बीच निगम/ नजूल की भूमि में अवैध कब्जे और अवैध निर्माण के संदेश ने हौसला बढ़ाया तो निगम प्रशासन का डर भय भी खत्म हो गया… नतीजतन रसूखदारों ने व्यापार विहार त्रिवेणी भवन के पीछे सबस्टेशन के बगल में निगम की जमीन पर ही कब्जा कर दुकानें और बाउंड्रीवाल तान दिया…
इस बात की जानकारी मिलने पर निगम के सम्पदा अधिकारी अंकुर पाण्डेय ने हेमा मलघानी और अन्य लोगो के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए दुकान के शटर और इसके बगल के निर्माणाधीन भवन की दीवार पर नोटिस चस्पा किया है! निगम के नोटिस की इतनी इज्जत और इतना डर कि सुबह नोटिस चस्पा की गई… और रातोरात लेंटर की ढलाई हो गई…. मंगलवार को मौके पर निर्माणाधीन भवन के आगे मिक्सचर मशीन खड़ी रही…
बेबस निगम ने पेश किया 900 का आंकड़ा…
बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण की शिकाय्य कलेक्टर जनदर्शन पहुँची, कलेक्टर ने निगम प्रशासन को मार्क किया… निगम प्रशासन ने मौके पर काम बंद कराने का दावा किया… प्लास्टर, पुट्टी हो गया शटर लग गया काम्प्लेक्स की दुकानें खुल गई… मामला हाईकोर्ट पहुँचा तो निगम प्रशासन की ओर से शहर में 900 अवैध निर्माण होने का आंकड़ा प्रस्तुत कर अपनी विवशता जाहिर कर दी…
000सीधी बात000
1… व्यापार विहार मामले में क्या नोटिस जारी की गई है! उसमें आपकी बाइट चाहिए…
2… मैं नया हूँ अभी अभी यहां ज्वाइन किया इसलिए बाइट देने अधिकृत नही हूँ!
3… तो जानकारी दे दीजिए क्या मामला है! कितने लोगों को नोटिस जारी किया गया है!
4… पटवारी प्रतिवेदन के मुताबिक निगम की जमीन पर निर्माण करा लिया गया है! इसलिए 3 लोगो को नोटिस जारी किया गया है!
5… नोटिस किस किस नाम से जारी किया गया है! नोटिस का मजमून क्या है!
6… जिन अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस कारी किया गया है! उनमें से एक हेमा मलघानी के नाम से है! दो अज्ञात है, नोटिस चस्पा किया गया है!
7… जब पटवारी प्रतिवेदन से स्पष्ट हो गया… कि ये दुकानें और बाउंड्रीवाल निगम की जमीन पर तान दी गई है! तो नोटिस क्यो कार्रवाई क्यो नही की जा रही…
8… सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत सभी पक्षकारों को जमीन से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने 7 दिन का समय ढिया गया है! नियम के मुताबिक कार्रवाई की जा रही और कि जाएगी…
अंकुर पाण्डेय संपदा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
