
बिलासपुर_जीपीएम,,,, मंगलवार को पड़ोसी जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही के कोटमी साप्ताहिक बाजार में तब भगदड़ मच गई… जब बाइक सवार तीन हथियार बंद लुटेरे
बीच बाजार सराफा कारोबारी को गोली मार सोने-चांदी और नगदी से भरा बैग भी ले भागे…
सरेबाज़ार लोग चीखते पुकारते जान बचाने भागने लगें… बीच बाज़ार हुई हत्या और लूटकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है!
बताया जा रहा… कि पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू कोटमी के साप्ताहिक बाजार में सोने-चांदी का कारोबार करता है! मंगलवार को शाम के वक्त बाजार में रेलमपेल भीड़ थी…! इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक अचानक फर्राटे भरते बाजार पहुचे और सीधे व्यापारी के सीने में गोली दाग दी… गोली लगते ही व्यापारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा… और बाजार में अफरा-तफरी मच गई…
दुकानदार धड़ाधड़ अपने दुकानें का शटर गिरा सड़क पर आ गए…
आशंका है! कि आरोपी सोने-चांदी और नगदी से भरा बैग भी ले गए हैं! क्योकि लूट की गई रकम और सामान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है!
घायल व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया… लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया… घटना की खबर मिलते ही पेंड्रा पुलिस, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए… घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है! पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है!
नाकाबंदी…
आरोपियों की तलाश में जीपीएम और बिलासपुर समेत आसपास जिलो में नाकेबंदी की गई… सुशांसन तिहार के बीच इस तरह भीड़भाड़ वाले बाजार में खुलेआम हुई हत्या और लूट की इस वारदात ने कानून व्यवस्था को एक बार फिर खुली चुनौती देदी है!
गोलबाजार – गोड़पारा में हलचल….
इस खबर की गोलबाजार, सदर बाजार और गोड़पारा में जमकर चर्चा रही… क्योकि ज्यादातर समाज के कारोबारी इसी इलाके में रहते है! और इन्ही के परिवार और रिश्तेदारी में गोड़पारा के ज्वेलर्स कारोबारी के यहां भी दिन दहाड़े डकैती और गोलीबारी हुई थी…! जिसमे पकड़े गए आरोपियों पर पहले से जिले में हुई एक और डकैती कांड में इनाम घोषित था…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
