Sat. Oct 24th, 2026

जय बजरंगबली: हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजा ‘राम नाम’, भक्ति में डूबे श्रद्धालु…

बिलासपुर,,, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूरे देश में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला! प्रभु श्रीराम के परम भक्त, संकटमोचक वीर हनुमान के प्रकटोत्सव को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे है! मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ! जगह-जगह भव्य झांकियों और भजन संध्याओं का आयोजन किया गया!

सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं! भक्तों ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया, लड्डू और बूंदी का भोग अर्पित किया! कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्तों ने जयकारा लगा प्रभु का गुणगान किया!

न्यूज़ बास्केट परिवार की ओर से इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! बजरंगबली सभी को शक्ति, बुद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें तथा जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त करें!

“जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुँ लोक उजागर, राम दूत अतुलित बलधामा, अंजनी पुत्र पवन सुत नामा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed