
बिलासपुर,,,, हनुमान प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर बिलासपुर के गोड़पारा में शनिवार को बजरंग व्यायाम शाला की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया! शोभायात्रा में व्यायाम शाला के पहलवानों ने पारंपरिक अखाड़े की शैली में प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया! सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी! और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ था!

शोभायात्रा की शुरुआत गोड़पारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से की गई! जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई! शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाँ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक वेशभूषा में सजे पहलवान शामिल थे!

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय परंपरा, संस्कृति और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना था! शोभायात्रा में हनुमान जी की जीवन गाथा पर आधारित झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं!

स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और जलपान से स्वागत किया! पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे! जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ! शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
