
बिलासपुर,,, चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 13.04.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भनवारटंक मरहीमाता दर्शनीय स्थल में अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैँ,

मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम भनवारटंक मरहीमाता में सादी वर्दी श्रद्धालुओं के भेष में रेड कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों 1- रामचरण मरकाम पिता सुनहार सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी कलमीटार थाना रतनपुर हाल मुकाम ठोढ़ीनार चौकी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 210 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 450 रू.कीमती 42450 रु *
आरोपियों (2) बृजेश यादव पिता गोविंद यादव उम्र 21 वर्ष साकिन खोसरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक डिब्बा में कुल 140 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 320 रू. कीमती 28320 रु * कुल 350 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 70770 रु* को विधिवत जप्त कर आरोपियों रामचरण मरकाम, बृजेश यादव के विरूद्ध धारा 34(2), 34(1)ख आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपियों को 13.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जिसे दिनांक 14.04.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जाएगा। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना प्रभारी उप भावेश शेंडे, आरक्षक ईश्वर नेताम, आर विजेंद्र कोल, महिला आर. किरण राठौर की विशेष भूमिका रही।
1 अप क्र 00/25 धारा 34(2), 34(1) ख आबकारी एक्ट
2 अप क्र 00/25 धारा 34(2), 34(1) ख आबकारी एक्ट
कुल जप्त – 350 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री रकम 770 रु जुमला कीमती 70770 रू
आरोपी 👇👇
1 रामचरण मरकाम पिता सुनहार सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी कलमीटार थाना रतनपुर हाल मुकाम ठोढ़ीनार चौकी बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
2 बृजेश यादव पिता गोविंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खोगसारा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
