Fri. Oct 23rd, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा वसूली में योगेश बोधवानी गिरफ्तार, 8.88 लाख नकद व मोबाइल-बुलेट जब्त

बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने एक युवक को ऑनलाइन सट्टा वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़ा है! आरोपी योगेश बोधवानी, शनिचरी बाजार का निवासी है! जो आईपीएल मैच में सट्टा खाईवालों से रकम वसूली करने आया था! पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल, सट्टा वसूली की रकम 1,50,320 रुपए और लेन-देन से संबंधित रजिस्टर जब्त किया है! आरोपी से पूछताछ में बड़े खाईवालों के नाम और नंबर भी सामने आए हैं! जिनकी तलाश जारी है! आरोपी योगेश बोधवानी से पूछताछ मे पता चला की अलग अलग सटोरिये से वसूल की गई रकम 737800/- रुपए जिसे घर पर रखा था! घर से निकाल कर पेश करने पर जप्त किया गया! आरोपी से कुल 888120 रुपए , 02 नग मोबाइल एक नग मोटरसाइकल क्रमांक CG 10 BX 1803 बुलेट जप्त किया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed