
बिलासपुर,,, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है! बुधवार को गौरेला तहसील स्थित राजस्व निरीक्षक कार्यालय में ACB की 11 सदस्यीय टीम ने छापा मारा और रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया! वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया!
जानकारी के अनुसार, गौरेला के ग्राम आंदुल निवासी रंजीत राठौर ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी! कि जमीन संबंधित कार्य के एवज में राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी! शिकायत की सत्यता जांचने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दबिश दी!
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया! वहीं, घनश्याम भारद्वाज, जो पहले ही रिश्वत की राशि ले चुका था! कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया! उसकी तलाश जारी है!
ACB टीम ने घटनास्थल से संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर लिया है! और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है! जो मामले में अहम सबूत के रूप में पेश की जाएगी!
उल्लेखनीय है! कि यह इस साल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है! इससे पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था! लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है! ACB अब फरार राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
