
बिलासपुर,,, वार्ड क्रमांक 50 के पूर्व पार्षद ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की है! पार्षद ने एक महिला से 62 हजार व अन्य 13 लोगों को 5-5 हजार रुपए लेकर फर्जी रसीद दी है! महिला की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म किया है! लिंगियाडीह श्यामनगर वार्ड क्रमांक 50 निवासी चंपा बाई ने पुलिस को बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद अमित सिंह ने उससे पीएम आवास दिलाने के एवज में पहले 5 हजार लेकर रसीद दी! इसके बाद अन्य औपचारिकता पूरी कराने की बात कह कर जोन कमिश्नर के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण बनवाकर दिया! इसी तरह उसने 13 अन्य लोगों से भी रुपए लिए! जब महिला को उसके फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की! पुलिस ने अमित सिंह पर केस दर्ज कर लिया है!
निगम की दुकानों से वसूली
बहतराई रोड स्थित निगम की 7 दुकानों का किराया 4 साल से हर महीने अमित सिंह फर्जी रसीद से वसूल कर रहा था! इसका भांडा फूटने के बाद निगम ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी! हालांकि मामले में उसकी गिरफ्तारी अब तक पुलिस ने नहीं की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
