
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी निकलकर सामने आई जहां पुलिस की खाकी वर्दी को शर्मसार करते हुए,चार महीने से गुमशुदा बेटी की शिकायत के बाद भी मां बाप बार-बार पुलिस थाने के चक्कर काट रहे थे! लेकिन पीड़िता को अब तक उसकी बेटी नहीं मिल सकी है! वहीं, बेटी को खोजने के लिए एएसआई के द्वारा परिजनों से बच्ची को वापस लाने के लिए रकम मांगने के मामले में वायरल वीडियो के बाद रविवार की देर रात बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने विभागीय कार्रवाई करते हुए थाने में पदस्त एएसआई को निलंबित कर लाइन हाजिर करने का आदेश जारी करते हुए भ्रष्ट पुलिस अधिकारी को दंडित किया गया! जानकारी के अनुसार कोटा थाना में पदस्त एएसआई हेमंत पाटले के द्वारा लापता नाबालिक बच्ची को राजस्थान जाकर बरामद करने हेतु रकम मांगी गई थी! परिजनों से रकम मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।उक्त वीडियो में स.उ.नि. हेमन्त पाटले के द्वारा थाना कोटा में अपहृता की माता से अपहृता को बरामद करने टीम के साथ जाने हेतु रकम की मांग की गई है।जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल होने लगा जिसके बाद इस मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने गंभीरता से लेते हुए द्वारा पदीय कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन न कर पुलिस रेग्युलेशन में निहित सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले स.उ.नि. हेमंत पाटले, थाना कोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया गया है।
क्या है पूरा मामला
कोटा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी पिछले चार महीने से लापता है।घटना के बाद से पीड़िता लगातार कोटा थाना के चक्कर काट रही थी और पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगा रही थी। इसी दौरान थाने में पदस्थ एएसआई हेमंत पाटले ने महिला से कहा कि उनकी बेटी का लोकेशन राजस्थान में मिला है और उसे वापस लाने के लिए भारी खर्च आएगा।एएसआई हेमंत पाटले ने पीड़िता से बेटी को वापस लाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की, हालांकि महिला ने 20 हजार रुपये भी दे दी थी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
