
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार की छत पर बैठकर स्टंट करता और धूम्रपान करता नजर आ रहा है। घटना सत्यम चौक से लेकर अग्रसेन चौक के बीच की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में युवक बेखौफ अंदाज में न सिर्फ स्टंट कर रहा है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में कार की नंबर प्लेट भी साफ नजर आ रही है, जिसका नंबर है CG10 BQ 0007। युवक की इस हरकत ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीडियो सामने आने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है।
पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। टीआई सिविल लाइन, एसआर साहू ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
