
बिलासपुर,,, में बीते दिन तेज आंधी और मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तूफान के चलते शहर के कई हिस्सों में बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण पूरे शहर में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। कामकाज ठप हो गया, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। इससे नाराज होकर शहर के सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा समेत कई इलाकों के लोग पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अमर अग्रवाल के घर के बाहर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग और कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो बिजली बहाल की गई और न ही कोई समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। लोगों ने कहा कि विधायक के घर में तो रोशनी है, लेकिन आम जनता अंधेरे में है और इसकी चिंता किसी को नहीं है

बिजली-पानी की किल्लत पर भड़के पूर्व विधायक शैलेश पांडे, कहा- “शहर में हाहाकार, विधायक सो रहे हैं” बिलासपुर में बिजली और पानी की समस्या से परेशान जनता की आवाज उठाते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंधी-तूफान और बारिश के बाद शहर में अंधेरा छाया हुआ है, मगर विधायक अमर अग्रवाल समेत भाजपा के नेता अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बिजली कटौती और जल संकट से लोग त्रस्त हैं, लेकिन न कोई अधिकारी दिखाई दे रहा है और न ही कोई समाधान हो रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं, दो दिन से कई वार्डों में पानी नहीं आ रहा, बोरिंग ठप हो गए हैं और बिजली के तार टूटे पड़े हैं। शैलेश पांडे ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो यह आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन नहीं, अब ट्रिपल इंजन की सरकार है, फिर भी जनता को राहत नहीं मिल रही। जनता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है और जल्द ही इसका जवाब देगी।
अंधड़ बारिश बिजली गुलः राहत कार्य में सड़कों पर उतरे विधायक सुशांत *
अंधड़ बारिश में रहवासियों को फौरी राहत देने के लिहाज से बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने खुद मौके पर उतर कर कमान संभाल ली स्थानीय पार्षदों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पहुंचे बेलतरा विधायक ने निगम और बिजली विभाग को तलब कर लोगो को राहत देने के कार्य में स्वयं जुटे रहे आज शाम आई तेज हवा और बारिश ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया
तूफान की वजह से जगह जगह पेड़ की टहनियां टूट कर बिजली के खंभों और तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके चलते लंबे समय तक बिजली व्यवस्था और आवागमन बाधित रहा ऐसे में विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वत संज्ञान लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर बिजली और आवा गमन की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लग गए विधायक शुक्ला ने राज किशोर नगर लिंगियाडीह वसंत विहार एरिया सोनगंगा कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न वार्डों में स्वयं पहुंचकर मौके का मुआयना किया राहत कार्य में पसीना बहाते हुए विधायक को देख कर आसपास के रहवासी लोग भी काफी उत्साहित नजर आए और वे लोगों भी विधायक के साथ राहत कार्य लग गए..?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
