
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगो को मुफ्त में चावल और सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का किया जा रहा है लेकिन दुकानदारों द्वारा जनता के चावल पर निशाना साधकर उसकी अफरा तफरी की जा रही है, बिलासपुर जिले समेत प्रदेशभर में इन दिनों शासकीय उचित मूल्य दुकान का भौतिक सत्यापन का कार्य खत्म हो चुका है, एक माह पूर्व ही विभाग द्वारा इन दुकानदारों को भौतिक सत्यापन की जानकारी दे दी गई थी,

जिसके बाद संचालकों द्वारा स्टॉक रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का काम किया गया, भौतिक सत्यापन के बाद शहर के कई राशन दुकान संचालक इस बात का भरपूर फायदा उठा रहे है.. खाद्यान्न सामग्री बांटना छोड़कर उसका पैसा देकर चावल की कालाबाजारी मे उतर आये है, खाद्य अधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बाद भी चावल की हेराफेरी करने वाले संचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही होने से संचालक खुलेआम राशन के बदले पैसा बाँटते नजर आ रहे है..
ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें वार्ड 30 गोडपारा मे संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक अनाज के बदले पैसा देते हुए वीडियो मे कैद हो गया.. वही लगातार इस तरह की शिकायते और वीडियो सामने आते रहते है, लेकिन विभाग के अधिकारी इस मामले मे कुछ भी बोलने से बचते है, जिसके कारण विभाग के अधिकारी संदेह के घेरे मे है.. अनाज के बदले पैसे देने के मामले में पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने कड़ा लहजे में खाद्य विभाग के अधिकारियों को ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारी पर कलेक्टर के निर्देश का खास प्रभाव नहीं पड़ता दिखाई दिया..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
