
बिलासपुर,,, जिले के तारबाहर क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के स्थानीय नेता नवीन मसीह पर मोहल्ले में गुंडागर्दी, मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि नवीन मसीह और उसके सहयोगी महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर कानून से बच निकलते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नवीन मसीह मोहल्ले में खुद को भाजपा नेता बताकर खुलेआम दबंगई करता है। वह महिलाओं से दुर्व्यवहार, गरीबों से जबरन पैसे वसूलने और नशाखोरी जैसे अपराधों में लिप्त है। इतना ही नहीं, जब मोहल्लेवासी पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचते हैं, तो थाना क्षेत्र के कर्मचारी और अधिकारी भी राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई से बचते नजर आते हैं। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जहाँ बीजेपी नेता अपने रसुख के दम पर खुलेआम तांडव मचाता हुआ नजर आ रहा है और महिलाये जान बचाने के लिए चीखती सुनाई दे रही है।
ताजा मामला बुजुर्ग दंपत्ति राकेश मसीह और उनकी पत्नी से जुड़ा है, जिनके साथ नवीन मसीह और उसके लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। घर की महिलाओं और बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे पूरे वार्ड क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगो का कहना है कि सत्ता के संरक्षण मे ऐसे नेता इलाके और समाज मे खौफ का माहौल बना रहे है, और शिकायत और वीडियो के बाद भी राजनैतिक पावर के आगे पुलिस भी इन सफेदफोश गुंडों पर कार्यवाही से बच रही है। आरोप है की थाना मे शिकायत के बाद भी उल्टा प्राथीयों को ही घंटो थाने मे बैठा दिया गया। पाकर ऐसे तत्व मोहल्ले की शांति भंग कर रहे हैं। इनकी गुंडागर्दी के चलते मोहल्ले में रहने वाले सामान्य लोग बेहद असुरक्षित और अपने आप को डरा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
