
बिलासपुर,,, राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद नेताओ के पिछलग्गू किस कदर दबंगई कर रहे है! आप भी इन दो वीडियो में देख लीजिए जो जमकर वायरल हो रहा! लोग पूछ रहे है! कि क्या यही सुशासन है! अब सवाल यह उठ रहा कि सरेआम पब्लिक के सामने अपने नेता की भद्द पीटने वाले पिछलग्गुओं पर क्या नेता कोई कार्रवाई करेंगे या इससे पल्ला झाड़कर फिर पब्लिक के बीच वोट मांगने जायेगे!
ये पहला वीडियो फुटेज नगर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के है! शनिवार की रात जब अंधड़ बारिश के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूबा था! और विधायक जी का बंगला रौशनी से जगमगा रहा था। लोग उमस भरी गर्मी और मच्छरों के दंश के कारण रतजगा कर रहे थे! रविवार सुबह नीट का इक्जाम था! परीक्षार्थी बिजलीं आने का इंतजार कर रहे थे! देर रात तक जब बिजलीं नही आई तो, आक्रोशित नागरिक इसकी शिकायत लेकर नगर विधायक के जगमग बंगले के सामने खड़े होकर विरोध कर रहे थे, तभी उनके दरबारी ने वहाँ पहुँच लोगो को हड़काया की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहाँ आने की, लोगो ने जब इस पर आपत्ति जताई तो दरबारी ने पुलिस बुला लिया और मुह में गुटखा पाउच दबा लोगो को हड़काने लगा जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा। छोटे- छोटे बच्चों को लेकर विधायक बंगले पहुँचे लोगो ने उल्टे सवाल किया कि हमने विधायक बनाया है इनके पास न आये तो कहा जाए समस्या लेकर रात दो- ढाई बजे रहे, ये तो अच्छा हुआ कि।पुलिस पहुच गई नही तो कुछ भी हो सकता है।
अब इस दूसरे वायरल वीडियो को देखिए दबंगई दिखाता ये युवा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और विधायक का दरबारी बताया जा रहा, वह पुरुष ही नही महिलाओ को भद्दी गालियाँ दे मोटा लकड़ी लेकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है!
राजधानी रायपुर से भी एक भाजपा नेता के भाई की दबंगई और महिला से मारपीट का वीडियो आया है! सवाल यह उठ रहा कि नेताओ ने ये कैसे दरबारी पाल रखे है! जो खुद तो दर दर वोट मांगने जाते है! और जब पब्लिक समस्या लेकर उनके पास आती है तो उन्हे सरेआम बेइज्जत किया जाता है, कहीं उनके दरबारी महिलाओ से गाली गलौच कर दबंगई कर रहे क्या यही सुशासन है। लोग कह रहे कि मंत्री नही बने है तो ये हाल बन जाएंगे तो इनके पिछलग्गू और क्या करेंगे कल्पना कीजिये।
न्यूज बास्केट इन वीडियो फुटेज की पुष्टि नही करता क्योकि ये वीडियो पब्लिक से ही हमारे तक आये है।
वहीं सरिता पति नवीन मसीह ने उल्टे जेठ राकेश मसीह पर मारपीट के आरोप लगाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
