Thu. Oct 22nd, 2026

महिला शोषण और वसूली के आरोप में टीआई कलीम खान पर गिरी गाज, किया गया डिमोट…

बिलासपुर,,,, महिला शोषण और अवैध वसूली के गंभीर आरोपों में घिरे पुलिस निरीक्षक (टीआई) कलीम खान पर अंततः विभागीय कार्रवाई हुई है! शिकायत की पुष्टि के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने उन्हें निरीक्षक के पद से हटाकर उपनिरीक्षक (एसआई) बना दिया है! विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह सख्त निर्णय लिया गया है! जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है!

कलीम खान लंबे समय से बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों जैसे चकरभाठा, सिविल लाइन और तारबाहर में पदस्थ रहे हैं! वह तेजतर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे! लेकिन उनके कार्यकाल में लगातार विवाद भी उनके साथ जुड़े रहे! उनकी कार्यशैली को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं! और उन पर पहले भी कई बार दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं! कुछ शिकायतें इतनी गंभीर थीं कि डीजीपी कार्यालय तक पहुंच गई थीं!

हाल ही में एक महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण और पैसों की मांग के आरोपों के बाद विभाग ने गंभीरता से जांच शुरू की! जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आईजी संजीव शुक्ला ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कलीम खान का डिमोशन कर दिया! उन्हें निरीक्षक पद से हटाकर एसआई बना दिया गया है!

पुलिस विभाग का कहना है! कि यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है! कि किसी भी स्तर के अधिकारी द्वारा किए गए दुराचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! विभागीय सूत्रों ने बताया कि यह कदम अन्य अधिकारियों के लिए चेतावनी है! कि अनुशासनहीनता और नैतिक भ्रष्टाचार को लेकर अब सख्त रवैया अपनाया जाएगा!

निष्कर्ष:
टीआई कलीम खान का डिमोशन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर पर असर डालेगा, बल्कि यह पूरे पुलिस बल के लिए अनुशासन और नैतिकता का नया मानक भी तय करेगा। विभाग इस मामले को एक उदाहरण के रूप में देख रहा है जिससे साफ संकेत मिलता है कि कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed