
बिलासपुर-छत्तीसगढ़,,,सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक गंभीर मामले में बिलासपुर पुलिस वरिष्ठ S.S.P रजनेश सिंह ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है! यह कार्रवाई थाना तारबाहर पुलिस द्वारा की गई, जिसमें आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर आपत्तिजनक पोस्ट किया था!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जुलाई 2024 को प्रार्थी तामेश कश्यप (उम्र 38 वर्ष), निवासी विद्यानगर डीपूपारा चौक, दुर्गा मंदिर के सामने थाना तारबाहर पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी! उन्होंने बताया कि एक इंस्टाग्राम यूज़र Mr.SAddam@sa.ddam01 ने हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अशोभनीय कंटेंट पोस्ट किया है! शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक S.S.P रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई! सायबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल पाई गई! टीम को तत्काल रवाना किया गया और आरोपी के घर पर दबिश दी गई!
पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन पिता सज्जाद हुसैन (उम्र 19 वर्ष), निवासी मजलिसपुर, थाना बरवान, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, सहायक उपनिरीक्षक उमेश उपाध्याय तथा आरक्षक ख्वाजा असलम का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने हेतु इस प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
