
बिलासपुर,,, बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में सोमवार सुबह एक खौफनाक वारदात ने सनसनी मचा दी! मुक्तिधाम के पास खून से सना -शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया! मृतक की पहचान शिवा नायक के रूप में हुई है! जो पेशे से भिक्षुक था! और लंबे समय से नशे की लत का शिकार था! प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है! कि यह हत्या नशे को लेकर हुए विवाद के चलते की गई! पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! जिनसे पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं! शिवा नायक सिरगिट्टी मुक्तिधाम के पास एक झोपड़ी में अकेला रहता था! और स्थानीय लोगों के मुताबिक वह खुद भी नशे के सामान की खरीद-फरोख्त में लिप्त था! सोमवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला! सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की! जांच के दौरान शक इलाके के दो युवकों मिनी बस कंडक्टर फुलवा और उसके साथी सोनू पर गया! जो अक्सर मृतक के साथ देखे जाते थे! पुलिस ने दोनों को नया बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया! पूछताछ में शुरुआत में दोनों ने इनकार किया! लेकिन सख्ती से पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार ली! आरोपियों ने बताया कि रविवार रात वे नशा करने शिवा के पास गए थे! किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उन्होंने पत्थर से हमला कर उसकी जान ले ली! इस जघन्य हत्याकांड के बाद सिरगिट्टी इलाके में आक्रोश फैल गया है! स्थानीय लोगों का आरोप है! कि बन्नाक चौक और आसपास के इलाकों में खुलेआम नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं! जिससे क्षेत्र अपराधियों और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है! फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
