
बिलासपुर,,, थाना सकरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नेशनल हाईवे पर रेलिंग चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा व चोरी किया गया लोहे का पाइप, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है! बरामद किया गया!


घटना का विवरण दिनांक 19 मई 2025 को काठाकोनी निवासी शुभम साहू, जो कि अनिल बिल्डकॉम में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है, ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रेलिंग में से करीब 5 क्विंटल पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की!
पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी
थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और संदेह के आधार पर योगेन्द्र कुमार तिवारी को पूछताछ के लिए तलब किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों – विकास बंजारे एवं शेखर यादव – के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के निशानदेही पर ई-रिक्शा (क्रमांक CG 10 BU 0453) में भरा चोरी का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी –
- योगेन्द्र कुमार तिवारी (32 वर्ष), निवासी नया बाजार, सकरी
- विकास बंजारे (19 वर्ष), निवासी बटालियन रोड, सकरी
- शेखर यादव (23 वर्ष), निवासी बटालियन रोड, सकरी
- प्रदीप आर्य की सक्रियता ने दिलाई सफलता थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की सूझबूझ, तेज निर्णय क्षमता और टीमवर्क के चलते यह कार्रवाई बेहद कम समय में पूरी की गई। उनकी अगुवाई में कार्य कर रही टीम – उनि हेमंत आदित्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, धर्मेन्द्र राजपूत, आरक्षक सुमंत कश्यप व अनुप नेताम – ने बेहतरीन समन्वय से कार्य करते हुए आरोपियों को गिरफ्त में लिया। न्यायिक रिमांड तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सकरी पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
