
बिलासपुर,,, आज से करीबन चार वर्ष पूर्व दिनांक 28.08.2021 को पोडी निवासी शेख निशख पिता शेख खेदु निवासी पोंडी ने सीपत थाना में अपने पुत्र शेख करीम उम्र करीबन 18 वर्ष जोकि मानसिक रूप से कमजोर था दोपहर को घर से बिना बताये कही चले जाने गुम होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था! जिस पर सीपत पुलिस द्वारा गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर पता साजी कर रही थी!

जो गुम इंसान विजय वाडा (राजस्थान) में रेल्वे स्टेशन में जहंा अनाथ बच्चे रह रहे थे! में था जहां किसी रेल्वे पुलिस कर्मचारी द्वारा उक्त गुम बालक को च्वाईस सेंटर में लेजाकर फिंगर प्रिंट लेने से उक्त बालक का ग्राम पोंडी थाना सीपत जिला बिलासपुर का होना पता चला जिनके द्वारा सीपत थाना को सूचित करने से मानसिक रूप से कमजोर गुम बालक के परिजन को बताकर विजय वाडा राजस्थान से उक्त गुम बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया माता पिता उक्त बालक को अपने पास पा कर चेहरे पर मुस्कान लौटी जो उक्त बालक की उम्मीद छोड चुके थे! उक्त बालक को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम का योगदान रहा!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
