
बिलासपुर-छत्तीसगढ़,,,, शहर के तोरवा थाना अंतर्गत आने वाले देवरीखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई है! स्वीपर मोहल्ला में रहने वाले राजेश बाघमारे के घर के बाहर खड़ी चार मोटरसाइकिलों को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया! यह घटना रात 3:30 बजे से 4:10 बजे के बीच की बताई जा रही है!
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना को अंजाम देने से पहले अज्ञात लोगों ने मोहल्ले के कुछ घरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं, जिससे किसी को समय रहते बाहर निकलने और आग बुझाने का मौका नहीं मिला! जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सभी चार मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं!

राजेश बाघमारे और मोहल्ले के अन्य लोगों ने सुबह होते ही इसकी सूचना पुलिस को दी! मौके पर पहुंची तोरवा थाना पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू कर दी है! प्रारंभिक रूप से मामला जानबूझकर की गई आगजनी का प्रतीत हो रहा है! पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है! और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ जारी है!
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है! मोहल्ले के निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं! कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इलाके में रात को पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए!
पुलिस ने आश्वासन दिया है! कि जांच तेज़ी से की जा रही है! और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा! फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है!
यह घटना न केवल एक आपराधिक कृत्य है! बल्कि शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
