
बिलासपुर,,, जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी कला टोना गांव में पारिवारिक ज़मीन विवाद ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है! बीती रात दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद इतना बढ़ गया कि वह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद साहू परिवार के बीच पैतृक ज़मीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा था! मंगलवार देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई!

बताया जा रहा है! कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे! और उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सब्बल से हमला कर दिया! इस हिंसक झड़प में लगभग चार से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है!

घायलों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया! मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है! पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा!

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया! फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है! और मामले की जांच की जा रही है!
स्थानीय लोगों का कहना है! कि यह विवाद कई वर्षों से चल रहा था! लेकिन प्रशासन ने समय रहते सख्ती नहीं बरती, जिसके चलते यह हादसा हुआ! क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है!
फिलहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है! और पुलिस ने सभी पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
