
बिलासपुर,,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है! कि दिनांक 21.05.2025 को बदमाश रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय कार में स्टंट करते हुये रिल बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट करने की सूचना मिलने पर मौके पर स्टाफ भेजकर समझाईश दिया गया किन्तु अनावेदक लूटू पाण्डेय हुज्जतबाजी करते हुये क्या मैं इंस्टाग्राम में रिल नहीं बना सकता कहकर उग्र होते हुये वाद-विवाद पर उतारू हो गया, इसी प्रकार पेट्रोलिंग दौरान अनावेदक बालमुकुन्द यादव एवं विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व अपने घर के पास गाली गुप्तार कर क्षेत्र में शांति भंग कर रहे थे जिन्हे समझाने पर नहीं मानते हुये वाद-विवाद पर उतारू हो गये जिससे घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व मंे अनावेदकों को पकड़कर थाना लाकर प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया, जहां सभी अनावेदक को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है।
आरोपी 👇👇👇
1. रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 25 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा।
2. बाल मुकुन्द यादव उर्फ छोटू पिता भरतलाल यादव उम्र 29 वर्ष निवासी डबरीपारा साईंस कालेज सरकण्डा।
3. विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व पिता मंगला राम उम्र 29 वर्ष निवासी स्कूल चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
