
बिलासपुर,,, हरप्रीत सिंह पिता रोशन सिंह उम्र 19 साल निवासी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन का दिनॉक 16-04-2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनॉक 15-04-2025 को किसी अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में जतिया तालाब गेट के सामने स्थित वाल्मिकी गुरूद्वारा कस्तुरबा नगर के चैनल गेट व दरवाजा का ताला तोडकर दान पेटी, 03 नग बडी कृपाण,01 नग छोटी कृपाण तथा दान पेटी में रखे दान की रकम 22000रू को चोरी कर ले गया गया है जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया जिसके द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं निर्देशन में प्रकरण में चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु गुरूद्वारा के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा खंगाला गया एवं मुख्बीर तैनात कर लागातार सीसीटीव्ही कैमरे में कैद संदेहियो के आधार पर आरोपी आशीष लाल को पकडकर कडाई से पुछताछ किया गया जो अपने दो अन्य साथी मानस उर्फ सोनू, अविनाश उर्फ बन्टी रात्रे से मिलकर योजना बना कर रात्रि में चोरी करना बताया जो आरोपीगणों को विधिवत दिनॉक 22-05-2025 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
जप्त मशरूका –
1- एक नग लोहे का राड, 2- 03 नग कृपाण (तलवार) 3- एक नग मारूती-800 कार क्रमॉक सीजी- 10 जेड.डी.- 0959
आरोपी 👇👇👇
1. मानस उर्फ सोनू सिंह पिता अश्वनी सिंह सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी मंदिर चौक डल्ला गली के पीछे ओमनगर
2. आशीष लाल पिता लहरी लाल ईसाई उम्र 22 साल निवासी कुम्हार पारा राजीव गांधी चौक जरहाभाठा थाना सिविल लाईन।
3. अविनाश उर्फ बन्टी रात्रे पिता राजेश उम्र 19 साल निवासी शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा थाना सिविल लाईन।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
