
बिलासपुर,,,, नगरीय निकाय चुनाव के दौरान हुए विवाद को लेकर पुलिस ने भाजपा नेता के रिश्तेदार के खिलाफ तीन महीने बाद तारबाहर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है! तारबाहर पुलिस ने बताया की टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर राजा होटल के सामने रहने वाले राहुल कश्यप (34) ने एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत तारबहर थाने में की है! पीड़ित ने बताया कि वह 11 फरवरी को नगरीय निकाय के लिए चुनाव था! वह अपना वोट डालने के लिए राष्ट्रीय पाठशाला स्थित मतदान केंद्र गया था! मतदान केंद्र में भाजपा प्रत्याशी दुर्गा सोनी का रिश्तेदार सचिन सोनी भी मौजूद था! उसने राहुल को एक पार्टी विशेष के लिए मतदान करने की बात कहते हुए गाली-गलौज की! इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने किधमकी दी! मतदान केंद्र में होने के कारण राहुल ने किसी तरह का कोई बहस नहीं किया! दूसरे दिन सचिन ने राहुल के मोबाइल पर काल किया! उसने एक पार्टी विशेष से 20 हजार रुपये लेकर बिक जाने का आरोप लगाकर राहुल को जान से मारने की धमकी दी! साथ ही अश्लील गाली-गलौज की। इससे राहुल घबरा गया! उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू किया और तीन महीने की जांच के बाद मामला दर्ज किया है! धमकी देने का मामला,पुलिस ने जांच में लगाए तीन महीने चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में ही पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। बाद में भी उसने मोबाइल पर धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की। साथ ही काल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने पूरे तीन महीने लगाए। तारबाहर पुलिस की लापरवाही उजागर ज्यादातर मामले में पुलिस अपराध कायम कर लेती है और उसके बाद जांच करके कार्रवाई करती है।लेकिन इसमें बारीकी से जांच करने के चक्कर में पुलिस ने पूरे तीन महीने लगा दिए।जबकि देखा जाए तो जांच मे ज्यादा समय नहीं लगता है।इसके बाद भी पुलिस ने जांच करने में तीन महीने का समय लिया।तो जरा सोचिए कि बाकी मामले में क्या होगा और कितने महीने लगेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
