
बिलासपुर,,, जिले के व्यापार विहार स्थित गुंबर पेट्रोल पंप में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है! जहां कम पेट्रोल देने की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया!

आधा दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मिलकर उस युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी! यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है! और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है!


क्या है पूरा मामला:
पीड़ित युवक पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा था! जहां उसे कम पेट्रोल मिलने का संदेह हुआ! जब उसने इस पर कर्मचारियों से सवाल किया और विरोध दर्ज कराया, तो पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने उसकी बात सुनने की बजाय उसे घेरकर मारना शुरू कर दिया! वीडियो में साफ देखा जा सकता है! कि करीब 7-8 कर्मचारी उस युवक को पीटते नजर आ रहे हैं!
पुलिस में शिकायत, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं:
मारपीट की इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई! युवक ने बताया कि न सिर्फ उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि पैसों को लूटने का भी प्रयास किया गया! यही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है! कि पेट्रोल पंप में लंबे समय से ग्राहकों को कम पेट्रोल दिया जा रहा है! और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है!
अन्य युवक पर भी हमला:
शिकायत में यह भी बताया गया कि इसी पंप पर एक अन्य युवक को भी कर्मचारियों ने पीटा और उससे पैसे छीनने की कोशिश की, जिससे उसे चोटें भी आई हैं! पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी घटना की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है!
प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहे हौसले:
बिलासपुर जिले के अन्य पंपों से भी कम पेट्रोल देने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं! लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं! ऐसे में पंप कर्मचारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं! ग्राहक न सिर्फ पेट्रोल में ठगे जा रहे हैं! बल्कि अब मारपीट और लूट जैसी घटनाओं का भी शिकार हो रहे हैं!
अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
इस मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है! कि वीडियो और शिकायत दोनों सामने आने के बावजूद अब तक गुंबर पेट्रोल पंप के किसी भी कर्मचारी या संचालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है! स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है! कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली की जांच की जाए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
