
बिलासपुर,,, बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम बरतोरी में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया! कूलर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई! यह हादसा एक ऐसा सच उजागर करता है! जिससे हर अभिभावक को सतर्क होने की आवश्यकता है! मृतकों की पहचान बालक लक्की जायसवाल पिता देवचरण जायसवाल 13वर्ष, निवासी बरतोरी और बालिका जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल 14 वर्ष निवासी सीगारपुर जिला कवर्धा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जीतू अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी बड़ी मां के घर बरतोरी आई हुई थी। गुरुवार सुबह जब घर के बड़े लोग गांव में मजदूरी करने गए थे, तब यह दुखद हादसा हुआ। बताया जाता है कि जीतू कूलर चालू कर रही थी। तभी उसे जोर का झटका लगा और वह कांपने लगी। उसे देखकर वहीं मौजूद लक्की दौड़कर बचाने गया, लेकिन करंट की चपेट में वह भी आ गया!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
