
बिलासपुर,,, सोने में निवेश करने का झांसा देकर शहर के युवक से 59 लाख 87 हजार रुपए की धोखाधड़ी किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि रिंग रोड 2 एचआईजी पारिजात कैसल निवासी अल्पना जैन पिता प्रकाश जैन का डीमेट एकाउंट गणेशम सिक्यूरिटी मुंबई में है। अल्पना ने अपने जान पहचान के पाण्डेय के कहने पर 7 जनवरी 2025 को डीमेड एकाउंट खुलवाया था। इस प्रक्रिया के अधिक जानकारी के लिए पाण्डेय ने गणेशम सिक्यूरिटी के ब्रोकर प्रवीण का मोबाइल नंबर दिया था। अल्पना ने खाता खुलवाने के लिए सभी दस्तावेज प्रवीण दे दिया। डीमेट एकाउंट में व्यापार के लिए 8 जनवरी 2025 को पीड़ित ने 30 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से अपने खाता में जमा कराया। पाण्डेय ने फोन कर कहा कि व्यापार के लिए 2 लाख रुपए जमा करें। ताकि व्यापार को सुचारू रूप से आगे
बढ़ाया जा सके। इसके बाद प्रवीण ने बैंक खाता उपलब्ध कराया। जिसमें पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपए जमा कर दिए। इस बीच पाण्डेय ने फोन कर पीड़ित को कहा कि व्यापार में कुछ फायदा हुआ है। अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत बढ़ने वाली है। इसलिए अगर इसमें निवेश किया जाए तो काफी लाभ हो सकता है। झांसा में आकर पीड़ित ने सोने में निवेश करने के लिए प्रवीण के द्वारा बताए खाते में 30 जनवरी 2025 को 1 लाख 75 हजार रुपए, 5 फरवरी 2025 को 11 लाख 75 हजार रुपए जमा कर दिया। उक्त निवेश से पीड़ित को 3 लाख 50 हजार रुपए का लाभ हुआ। 23 फरवरी 2025 को पाण्डेय ने फिर से सोने में निवेश करने के लिए कहा। 25 जनवरी को पीड़ित ने प्रवीण के खाते में 10 लाख रुपए जमा किया। इसके बाद पांडे, प्रवीण, कुणाल शर्मा, अर्पित सालवे ने मार्जिन मनी व अन्य फायदे का झांसा देकर पीड़ित से 59 लाख 87 हजार 994 रुपए जमा करा लिया। इसके बाद पैसा वापस नहीं आया। साथ ही सभी आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
