
मुंगेली,,, छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है! पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत जरहागांव थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और अफीम की तस्करी कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! पुलिस ने इनसे भारी मात्रा में मादक पदार्थ, मोबाइल और तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है!

गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही
आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और एसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और डीएसपी एसआर घृतलहरे के पर्यवेक्षण में साइबर सेल व जरहागांव थाना की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की! पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्ति बिलासपुर से मुंगेली की ओर ब्राउन शुगर और अफीम लेकर आ रहे हैं!

सूचना के आधार पर ग्राम छतौना के पास मेन रोड पर घेराबंदी की गई! शाम 6:15 बजे के करीब जैसे ही दो मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर प्लस और ग्लैमर) मौके पर पहुंचीं, पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी ली! तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से निम्न सामग्री बरामद की गई!
जब्त सामग्री:

- ब्राउन शुगर: 51.87 ग्राम (कीमत: ₹77,805)
- अफीम: 26.42 ग्राम (कीमत: ₹26,420)
- मोबाइल फोन: 3 नग (कुल कीमत: ₹1,04,000)
- मोटरसाइकिल: 2 नग (कीमत: ₹1,40,000)
- कुल बरामदगी: ₹3,63,225
गिरफ्तार आरोपी:
- अभिषेक देवांगन (20 वर्ष) – निवासी बशीर खान वार्ड, मुंगेली
- मयंक साहू (19 वर्ष) – निवासी बशीर खान वार्ड, मुंगेली
- राजकुमार देवांगन (24 वर्ष) – निवासी विनोबानगर, मुंगेली
- साहिल ठाकुर (21 वर्ष) – निवासी शक्ति माई मंदिर चौक, मुंगेली
इन सभी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 22, 18 के तहत थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 61/25 दर्ज किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है!
एसपी भोजराम पटेल की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है! कि नशे और मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें! सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी!
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर सहित पुलिस बल के कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
