
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ठगी के दो अलग-अलग मामलों में कुल 38.5 लाख रुपये की चपत लोगों को लगी है! पहले मामले में एक ठग ने शेयर मार्केट में निवेश पर 100 दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 16 लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए. वहीं दूसरे मामले में एक शख्स ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक महिला को फर्जी आरोपों में फंसाने की धमकी दी और उससे लाखों रुपये ठग लिए. दोनों मामलों में सिविल लाइन थाना पुलिस की जांच जारी है!

शेयर मार्केट में पैसे डबल करने का लालच देकर ठगी
बिलासपुर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है! सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेड जेनिक्स नामक फर्जी कंपनी के डायरेक्टर अनुज मेमन को एक होटल में सेमिनार करते हुए गिरफ्तार किया है! आरोपी अनुज मेमन लोगों को अमेरिकी डॉलर में निवेश करने पर हर दिन 2 प्रतिशत रिटर्न और 100 दिनों में राशि दोगुनी करने का झांसा देता था! अब तक वह 16 लोगों से कुल ₹30 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर चुका है! पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है! और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है!
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर महिला से 8.5 लाख रुपए की ठगी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है! आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और उसके बच्चों पर पोर्न फिल्म देखने का झूठा आरोप लगाकर उसे धमकाया! आरोपी ने महिला को डराया कि क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है! और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है! गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर आरोपी ने महिला से अलग-अलग किस्तों में कुल 8.5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए. घटना की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
