
बिलासपुर,,,, बिलासपुर प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी कड़ी कार्यवाही की मांग! संबंधित थानों में पत्रकारों का रहेगा बायोडाटा बिलासपुर दैनिक अखबार बिलासपुर में फोटो पत्रकार के रूप में कार्यरत शेखर गुप्ता और उनके पिता पर 23,24 मई की दरमियानी रात जानलेवा हमला करने वाले शराबी और नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करेगी! जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रहने वाले पत्रकारों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता मिले इसके लिए संबंधित थानों में पत्रकारों का बायोडाटा मौजूद रहेगा!


बिलासपुर प्रेस क्लब की मांग पर पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही और पत्रकारों को सहयोग करने का पूरा भरोसा दिलाया है! फोटो पत्रकार के साथ हुई घटना के बाद आक्रोशित साथी पत्रकारों ने शनिवार की दोपहर प्रेस क्लब में आपात बैठक बुलाई और शेखर गुप्ता सहित उनके पिताजी पर हमला करने वालों के खिलाफ यहां लोगों ने जमकर नाराजगी व्यक्त की मौजूद सभी पत्रकारों ने तरह-तरह के सुझाव इस दौरान प्रेस क्लब को दिए!

इसके बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल में शामिल उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव, अखलाक खान, सुनील शर्मा,रामप्रताप सिंह,लोकेश वाघमारे, पंकज गुप्ते,जितेंद्र थवाइत,गुड्डा सदाफले सहित अन्य पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से जाकर कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र के साथ-साथ सुझाव पत्र भी सौंपा! प्रेस क्लब ने पत्रकार पर हमला करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की! जिसके एवज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जिनके खिलाफ आपराधिक मामले और भी दर्ज होंगे उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी! प्रेस क्लब की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों को पत्र जारी कर क्षेत्रवार रहने वाले पत्रकारों के नाम पता और मोबाइल नंबर पुलिस थानों में रखने की मांग स्वीकार की, ताकि वक्त जरूरत पर उनकी अनदेखी न की जा सके और उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जा सके! प्रेस क्लब ने यह भी सुझाव दिया कि संबंधित थाना क्षेत्र में पत्रकार और पुलिस के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें आपात स्थिति में तत्काल ग्रुप में अपनी बात रखकर संबंधित अधिकारियों से सहयोग मांगा जा सके! इस संबंध में पुलिस ने क्लब से थाना क्षेत्र में रहने वाले पत्रकारों की सूची मांगी है! ताकि उस पर अमल किया जा सके! शेखर गुप्ता के मामले में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को लेकर प्रेस क्लब ने पुलिस प्रशासन का आभार भी जताया है! इसी के साथ पुलिस के काम में अनावश्यक रूप से दखलअंदाजी करने वाले कथित पत्रकारों के खिलाफ भी क्लब ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक से गैर पत्रकार और आपराधिक प्रवृत्ति के कथित पत्रकारों को एंटरटेन (तवज्जो) न करने की सलाह दी है! साथ ही पुलिस के काम में बाधा डालने वाले पत्रकारों की जानकारी प्रेस क्लब या संबंधित संस्था को देने की मांग रखी है! ताकि प्रेस और पुलिस के अपने-अपने कार्यों में किसी तरह की कोई दखलंदाजी न हो और दोनों के अपने-अपने कार्यों में एक दूसरे से कटुता जैसी भावना ना रहे! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया है! कि किसी भी तरह से उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही अपराधी,एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल की जाएगी!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
