
बिलासपुर ,,, ज्वाली नाला रोड पर अवैध निर्माण को लेकर लगातार हो रही फजीहत के बाद एक्शन में आये निगम प्रशासन ने शनिवार को दलबल के साथ कार्यवाई करते हुए नवनिर्मित नीले शेड उसके सामने बनी टपरी तीन मंजिला भवन के लेंटर और एक और भवन पर बुलडोजर और ड्रिल मशीन चलवाया! निगम अमले के सुबह दलबल समेत कार्रवाई के लिए ज्वाली नाले से लगे वैकल्पिक मार्ग पहुचने से हड़कम्प मच गया!

अतिक्रमण निवारण अधिकारी ने नीले शेड को ढहवाने के बाद ठीक सामने टीन की टपरी को जमींदोज कर दिया! जिसके अंदर फर्नीचर का सामान रखा था! वही हाल ही में जिस निर्माणाधीन 3 मंजिला भवन पर लेंटर की ढलाई कराई गई है! उस पर ड्रील मशीन चलवाकर लेंटर को उखड़वाया गया! वही उसके ठीक बगल के नवनिर्मित भवन के दीवार पर निशान लगे हिस्से को भी ढहवा दिया गया! अतिक्रमण निवारण अधिकारी ने कहा कमिश्नर साहब से बात करिए निगम के कुछ अफसर और नेता यहाँ कार्रवाई को रोकवाने एड़ी चोटी का जोर लगाते रहे!
अतिक्रमण निवारण अधिकारी को कई लोगो ने काल किया तो किसी ने कार्रवाई स्लो करने की बात कही पर अतिक्रमण निवारण अधिकारी ने साफ कह दिया कि हमे तो कमिश्नर साहब ने तोड़ने का आदेश दिया है! आप कमिश्नर साहब से बात कर लीजिए!
जोन कमिश्नर ने थमाया एक और नोटिस बेख़ौफ़ अवैध निर्माणकर्ताओं ने बिना किसी डर भय के वैकल्पिक रोड पर लगाये गए पाइप लाइन के बेरिकेट्स को कटवा दिया! जोन कमिश्नर अनुभव सिंह ने निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर इसके सम्बन्ध में जवाब प्रस्तुत किया है! चर्चित 3 मंजिला काम्प्लेक्स वाले का जवाब असंतोषप्रद
चर्चित 3 मंजिला काम्प्लेक्स के निर्माणकर्ता ने निगम के नोटिस का जवाब दिया कि उनका निर्माण सही है! नियमितीकरण के लिए भी आवेदन लगा है, सारे दस्तावेज उसी में प्रस्तुत कर दिये गए है। जोन कमिश्नर ने उनके जवाब को असंतोषप्रद करार देते हुए उन्हें भवन निर्माण और जमीन से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि वे दस्तावेज प्रस्तुत करें, अन्यथा निगम अमले सें कार्रवाई करा उनसे कार्रवाई का पूरा खर्चा वसूल किया जाएगा।
मा और मौसी क्यो कार्रवाई के दौरान इस बात को लेकर चर्चा रही, की तोड़फोड़ कर राष्ट्र की सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने के बजाए इतना भारी भरकम जुर्माना लगाना चाहिए कि फिर कोई बिना अनुमति अवैध निर्माण कराने हिम्मत न कर सके, या फिर सारे अवैध निर्माण को तोड़ा जाना चहिये जब यहां कार्रवाई की जा रही तो फिर नेहरू नगर गणेश चौक के 5 मंजिला भवन और अन्य अवैध निर्माण को क्यो छोड़ा जा रहा। जब निगम एक्ट से चलता है तो एक के साथ माँ और दूसरे के साथ मौसी जैसे कार्रवाई क्यो? सारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
