
रायपुर,,,, राजधानी में पत्रकारों के साथ मारपीट, बाउंसर एजेंसी के संचालक समेत 3 गिरफ्तार रायपुर अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है! न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे! जहां बाउंसर ने उन्हें रोकने की कोशिश की और हाथापाई पर उतर आए! इस घटना की खबर मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां बाउंसर ने पुलिस के सामने ही पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी! बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू ने पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचकर पत्रकारों को धमकाना शुरू कर दिया! गिरफ्तारी और कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू और उसके दो साथी बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है! वसीम के घर से पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की गई हैं!स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है! कि पत्रकारों को धमकाने और बदसलूकी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा! अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
