
बिलासपुर,,,, थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत VI केयर एजेंसी की एक एजेंट पर फर्जी सिम जारी कर धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप सामने आया है! प्रार्थी अविनाश मोगरे, निवासी इंदिरा कॉलोनी तारबाहर ने आरोप लगाया है! कि मंदिर चौक स्थित VI केयर में कार्यरत एजेंट पिंकी शर्मा ने उनके पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर वीआई कंपनी की सिम जारी की और उसका स्वयं उपयोग कर रही थी! प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं! और उन्हें हाल ही में जानकारी मिली कि उनकी पहचान का गलत उपयोग किया गया है! इस संबंध में पुलिस ने एजेंट पिंकी शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
प्रार्थी के अनुसार, पिंकी शर्मा ने न केवल उनके, बल्कि देव यादव और रोहित यादव सहित कई अन्य लोगों के पहचान पत्रों का भी दुरुपयोग किया है! इन फर्जी सिम कार्डों का उपयोग कुछ व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों में किया जा रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है! और अन्य पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह मामला साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की ओर संकेत करता है, जिससे आम नागरिकों की पहचान और गोपनीयता खतरे में है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
