
बिलासपुर-कोटा,,, रविवार को कोटा के कोरी डेम में पिकनिक मनाने पहुंचे रेलवे कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई! मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है! जो अम्बिकापुर निवासी थे! और वर्तमान में रेलवे कॉलोनी, तोरवा में रहकर कार्यरत थे!
जानकारी के अनुसार, सतेंद्र सिंह अपने चार अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचे थे! इस दौरान नहाते समय वह पानी में डूब गए! हादसे की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस और एस.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया!
रविवार रात तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली! इसके बाद सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया! सुबह करीब 7 बजे सतेंद्र सिंह की लाश डेम में तैरती हुई दिखाई दी, जिसे तुरंत बाहर निकाला गया!
पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया! घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
