Wed. Nov 4th, 2026

श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी सप्ताह शुरू, गुरुद्वारा दयालबंद में कीर्तन, दीवान और अटूट लंगर से निहाल हो रही साध संगत

बिलासपुर,,, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में आज से धन धन श्री गुरु अर्जन देव साहेब जी का पवित्र शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। 28 से 30 मई तक श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद में तख्त श्री पटना साहिब वाले भाई सरबजीत सिंह साध संगत को निहाल करेंगे।

28 एवं 29 मई को सुबह 8:00 से 9:15 बजे तक और शाम 7:30 बजे से 8:45 तक कीर्तन करेंगे। विशेष दीवान 30 मई को सजाया जायेगा। 30 मई को सुबह 10:00 बजे से हजूरी रागी दरबारी दयालबंद वाले भाई इंद्रजीत सिंह के द्वारा कीर्तन किया जाएगा।

11:30 बजे से 12 बजे तक भाई मान सिंह मुख्य ग्रंथी दयालबंद गुरुद्वारा तथा 12 से 1:30 बजे तक पटना वाले भाई सरबजीत सिंह के द्वारा कीर्तन किया जाएगा। और उसके पश्चात अटूट लंगरवरताया जायेगा

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed