
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही कोई नई बात नही हैं!पर हा जब पानी सर से ऊपर चला जाए तो अधिकारियों को भी इन कर्मचारियों पर लगाम लगाने की आवश्यकता हैं! वही एक बार फिर राजकिशोर नगर बिजली ऑफिस अपने कर्मचारियों की वजह से सुर्खिया बटोर रहा हैं!!!
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व इसी ऑफिस में क्षेत्र वासियों के गुस्सा जमकर फूटा था जब क्षेत्र के एक परिसर में बिजली गुल हो गई थी! जिसके बाद से लोग ऑफिस में कॉल करने लगे वहां किसी के भी द्वारा कोई जवाब न देने पर जब कुछ लोग ऑफिस पहुंचे तो यहां का नजारा देखकर हैरान रह गए! यहां के कर्मचारी कूलर के सामने बेफिक्र होकर खर्राटे मारते हुए दिखाई दिए और दूसरी ओर फोन की घण्टी बजती रही जिससे उस कर्मचारी को कोई मतलब नही था! वह गहरी नींद में सो रहा था! इस लापरवाही का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था!!!
वही एक बार फिर मंगलवार को इसी प्रकार् की स्थिति निर्मित हुई,दरअसल क्षेत्र के लोयोला स्कूल तरफ सुबह 10:30 बजे से 3 बजे तक के लिए मेन्टेनेन्स के नाम से बिजली गुल थी! वही जब देर शाम 6 बजे तक बिजली नही आई तो शिकायत करने लोग वहां पहुँचने लगे,इस दौरान बिजली ऑफिस का एक कर्मचारी जिसका नाम प्रमोद बताया जा रहा हैं! वह युवक शराब के नशे में चूर दफ्तर के भीतर ही बैठा मिला! हालांकि वह इस दौरान ड्यूटी में नही था! पर क्या जब वह युवक ड्यूटी में नही था! तो नशे में चूर होकर दफ्तर में बैठ लोगो से बदतमीजी करने की उसे छूट किसने दी! यह एक बड़ा सवाल हैं!!!
वही जब उसे उसके दोस्त ने इस तरह के बर्ताव करने से मना किया तो वह उत्तेजित होकर गालियां तक बकने लगा और कहने लगा “जाओ जिसके पास शिकायत करना है! कर लो मुझे कोई दिक्कत नही हैं! जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है!!!
देखने की बात होगी कि आखिर इस कर्मचारी का हौसला इतना बुलन्द क्यो हैं! और किसकी शह पर यह इतना उत्तेजित होकर आने वाले लोगो से बदतमीजी कर खुली चुनौती देता हैं! सूत्र बताते हैं! कि पूर्व में भी इस युवक की काफी शिकायते हैं! बहरहाल देखने की बात होगी कि आखिर यह युवक पर क्या कार्यवाही होती है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
