
रायपुर,,, प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने अ रही है! यहां एक सूटकेस में युवक की लाश मिली है। किसी युवक की हत्या करके उसे सूटकेस में डाला और तीन के बड़ी पेटी भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी थी। इस पेटी के अंदर से बदबू आ रहा था। आए जाते लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेटी खोलकर देखा तो अंदर एक बड़ा सूटकेस था। जब सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर एक युवक का शव मिला। शव को बुरी तरह मोड़कर रखा गया था, उसके पैर बंधे हुए थे। सूटकेस से लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आस लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों से शव कि पहचान कराई गई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।पुलिस के साथ मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए है। कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है। घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.25डिजिटल अरेस्ट गैंग का ‘म्यूल अकाउंट’ खेल बेनकाब! 2% कमीशन के लालच में पिता-पुत्र बने साइबर ठगों के साथी, खाते में पहुंचे 54 लाख तो बिलासपुर साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र से दबोच लिया पूरा खेल…
Uncategorized2026.05.25रंजेश सिंह के ज्ञापन का चला ऐसा जादू, SET पास छात्रों की खुल गई किस्मत अब बिना लंबी दौड़-भाग के सीधे इंटरव्यू से मिलेगा PHD में प्रवेश, फैसले से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई…
Uncategorized2026.05.2525 हजार से 15 हजार पर आया पटवारी, फिर भी नहीं बच पाया! बेमेतरा में किसान ने ACB संग बिछाया ऐसा जाल कि रिश्वत लेते ही ओमकार सोनवानी रंगे हाथ धरा गया, अब राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.05.25बिलासपुर के ‘सट्टा किंग’ अब पुलिस के रडार पर! राज, रोहित, सागर समेत 6 बड़े खाईवालों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित… ठिकाने बदलकर भाग रहे बुकी, पुलिस की दबिश से क्रिकेट सट्टा नेटवर्क में मचा जबरदस्त…
