
बिलासपुर,,, सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2023 में तहसील कार्यालय में फर्जी जाति और आय प्रमाण पत्र तैयार करने के मामले में दो साल से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है! यह कार्यवाही अप.क्र. 745/2023 धारा 466, 467, 468, 34 भादवि के तहत की गई है! गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुकेश खरे 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरताल, कोनी तथा राजकुमार सूर्या 45 वर्ष, निवासी करबला, थाना कोतवाली बिलासपुर हैं! पुलिस के अनुसार, आरोपी राजकुमार सूर्या तहसील कार्यालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत है! जबकि मुकेश खरे उसका सहायक है! वर्ष 2023 में दोनों आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक तहसीलदार की फर्जी सील और हस्ताक्षर तैयार कर कई लोगों के लिए फर्जी जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाए तथा वितरित किए! इस गंभीर अनियमितता की शिकायत के बाद मामला उजागर हुआ और दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे! सिविल लाइन पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए 23 जून 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया! पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है! जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है! तहसील कार्यालय में हुई इस फर्जीवाड़े ने सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा और प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
