
बिलासपुर,,, बिरकोना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जिसमे करोड़ों के धान घोटाले में बर्खास्त कर्मचारी एक बार फिर सरकारी समिति में सक्रिय नजर आ रहा है! यह मामला बिरकोना सेवा सहकारी समिति से जुड़ा है! जहां करीब 90 लाख रुपए का गबन सामने आया था! इस घोटाले के बाद तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच कर तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे! जांच में समिति के प्रबंधक देवरी लाल यादव, ऑपरेटर प्रियांशु जायसवाल और खरीदी प्रभारी विनोद यादव की संलिप्तता उजागर हुई थी! आदेश के बाद ये कर्मचारी पद से हटा दिए गए थे! लेकिन अब चौंकाने वाली बात यह है! कि बर्खास्त होने के बावजूद विनोद यादव एक बार फिर समिति में खाद वितरण करते हुए देखा गया है! यह प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी का गंभीर उदाहरण माना जा रहा है! इस घटनाक्रम से यह सवाल उठने लगे हैं! कि क्या पूर्व कलेक्टर के स्पष्ट आदेशों को नजर अंदाज किया जा रहा है! और घोटालेबाज कर्मचारियों को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है? ऐसे मामलों से न केवल सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं! बल्कि लोगों का भरोसा भी डगमगाता है! स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है! कि गंभीर आर्थिक अपराध में लिप्त आरोपी खुलेआम फिर से समिति में काम कर रहा है! और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है! इससे यह साफ नजर आ रहा है! कि पूर्व कलेक्टर के निर्देश की अवहेलना की जा रही है!
वर्जन इस मामले की जानकारी है! जिसकी जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!
संजय अग्रवाल कलेक्टर बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.16छोटा हाथी बना गांजा एक्सप्रेस! नीचे गुप्त चैंबर में छिपा था 40 किलो माल, सकरी पुलिस ने लावारिस टाटा एस से 25 लाख का गांजा पकड़ा; तस्कर फरार, गाड़ी नंबर से अब मालिक और गिरोह की तलाश तेज…
Uncategorized2026.03.16गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’! बिलासपुर में कांग्रेस का अनोखा विरोध, किल्लत पर सरकार घिरी — एजेंसियों के बाहर कतारें, ऑनलाइन बुकिंग ठप; बोले नेता, जल्द गैस नहीं मिली तो चूल्हा नहीं, सड़कों पर भड़केगा बड़ा आंदोलन…
Uncategorized2026.03.15ट्रिपल इंजन की सरकार में थप्पड़ कांड! मल्हार बैठक में उपाध्यक्ष पर झन्नाटेदार तमाचा, कोटा में बयानबाज़ी से गरमाई सियासत—भाजपा के भीतर बढ़ी खींचतान, विकास से ज्यादा नेताओं की टसल चर्चा में…
Uncategorized2026.03.15मंच से नेताम का सियासी तीर: “कलेक्टर इतने लोकप्रिय… कहीं अमर की सीट खतरे में न पड़ जाए, जोगीपुर कार्यक्रम में बयान से मचा सियासी भौकाल, फिर धर्मजीत को देवानंद और सुशांत को “बिलासपुर का हीरो” बताकर ठहाकों से माहौल हल्का करने की कोशिश…
