
बिलासपुर,,,, कोटा थाना क्षेत्र के छतौना रगरापारा में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की ईंट-डंडे से हत्या करने वाला आरोपी पंचराम सौता को पुलिस ने जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर घटना में प्रयुक्त हथियार की निशानदेही दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा। प्रार्थी दशमत बाई सौता निवासी मझवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22-23.06.2025 के दरम्यानी रात को प्रार्थी का दामाद आरोपी पंचराम सौता अपने पत्नी रात बाई को चरित्र शंका कर ग्राम छतौना रगरापारा के जंगल मे ईटा डंडा से मारकर हत्या कर दिया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) ,श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदया कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, आरोपी पंचराम सौता जो अपने घर के पीछे जंगल में छुपा हुआ था को घेराबंदी कर पकड़ कर हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब ईटा एवं डंडा को आरोपी पंचराम सौता के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्तकर कब्जे पुलिस लिया गया,आरोपी पंचराम सौता के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.06.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर,अंकित जायसवाल महिला आरक्षक किरण राठौर का विशेष योगदान रहा ।
आरोपी 👇👇
पंचराम सौता पिता चुन्नीलाल सौता उम्र 40 वर्ष निवासी छतौना रगरापारा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
